समाचार सूची पर वापस लौटें
Press Release 20 May 2026

NEET पेपर लीक पर SSAI का प्रतिरोध मार्च सह पुतला दहन.

हमें फॉलो करें:
NEET पेपर लीक पर SSAI का प्रतिरोध मार्च सह पुतला दहन.

NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द मामले पर SSAI का प्रतिरोध मार्च, आयकर गोलंबर पर पुतला दहन

सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया राजद की छात्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन वीरचंद पटेल पथ पर किया गया

पटना, बुधवार, 20 मई 2026 :

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के छात्र विंग Socialist Students Association of India (SSAI) द्वारा आज NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने के मामले को लेकर राजधानी पटना में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च राजद प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर तक पहुंचा, जहां छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं परीक्षा प्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

राष्ट्रीय जनता दल की छात्र इकाई सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में नीट पेपर लीक के खिलाफ आयोजित प्रतिरोध मार्च को राजद प्रदेश कार्यालय के गेट पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। इस पर प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में छात्र एवं युवा शामिल थे। जब प्रदर्शनकारी राज्य कार्यालय से निकल रहे थे तो बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस वालों ने प्रदर्शनकारियों को राजद कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुला हनन है।
छात्र नेताओं ने कहा कि स्पष्ट करना चाहते हैं कि छात्रों की आवाज़ को इस तरह दबाया नहीं जा सकता। लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठी यह आवाज़ अब रुकने वाली नहीं है।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “NEET परीक्षा में पारदर्शिता लागू करो” और “शिक्षा व्यवस्था बचाओ” जैसे नारे लगाए। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे और उन्होंने परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी जताई।

SSAI नेताओं ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत, मनोबल और सपनों पर चोट पहुंचा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है।

छात्र नेताओं ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाजार में बिकने लगें, तो मेहनती और ईमानदार छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होता है। देश के डॉक्टरों को उनकी निपुणता और योग्यता के लिए विश्वभर में ख्याति प्राप्त है। जब देश को डॉक्टर देने वाली परीक्षा में ही धांधली होने लग जाए तो विश्व भर में भारतीय डॉक्टरों की साख धब्बा लगने के साथ साथ देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाएगा। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू की जाए।

आयकर गोलंबर पहुंचने के बाद इस प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व करने वाले और प्रदर्शन मैं शामिल होने वाले छात्रों ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

SSAI कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही और परीक्षा प्रणाली में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। संगठन ने कहा कि छात्र-युवा अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे और सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, मुकुंद सिंह, मधु मंजरी, फैयाज आलम, भाई अरुण, बल्ली यादव, हरेंद्र कुशवाहा, कुमर राय, उत्पल बल्लभ, विक्रांत रॉय, हिमांशु यादव, रंजन यादव, प्रत्यूष राज, अभिषेक यादव, मनीष अनिकेत, राहुल रंजन, श्रेया कुमारी, पूजा यादव, अर्चना यादव, गणेश कुमार यादव, अबगीना खान, सुमन शेखर, रहमत अली, अजमल कमाल, लालू कुमार, कृष्णा यादव, रोहित यादव, सत्यजीत कुमार, बिलाल खान, अविनाश राय, बिंदन यादव, अमरेंद्र कुमार, संजय सहनी,दिलखुश रॉय, बिट्टू कुमार, नागमणि कुमार, रंजीत यादव, सोनू यादव, अभिनीत मिश्रा, सतीश कुमार, विमल राय, उपेन्द्र चंद्रवंशी, शाहरुख शाहिद के साथ SSAI के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें, बदलाव लाएं

RJD के साथ जुड़ें और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भागीदार बनें।

हमें फॉलो करें