बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav जी ने NDA सरकार पर युवाओं के साथ “अन्याय और विश्वासघात” करने का आरोप लगाते हुए TRE-4 बहाली को लेकर बड़ा हमला बोला है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवा केवल वही मांग कर रहे हैं, जो NDA ने चुनाव से पहले “1 करोड़ नौकरी” के वादे के रूप में किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे हो गया और पेपर लीक के विरोध में आवाज उठाने पर युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि सरकार को पुलिस बल के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो उसका उपयोग भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए किया जाना चाहिए, न कि नौकरी मांग रहे युवाओं पर। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के युवाओं पर लगातार हो रहे लाठीचार्ज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यकाल में बिना पेपर लीक के TRE-1 और TRE-2 के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जबकि 1 लाख 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान NDA सरकार की नीयत ही TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की नहीं है।
पूरा पोस्ट पढ़िए :
"बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है NDA सरकार।
बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?
यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है। अन्यथा हमने अपने केवल ???????? महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक TRE-1 एव TRE-2 के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 1 लाख 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी।
साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री बदल गए। समूचा मंत्रिमंडल बदला। NDA नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक TRE-4 की वैकेंसी नहीं आई, टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। लेकिन युवाओं के भविष्य की इस सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले NDA नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। NDA का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।
#Bihar #TRE4 #Paperleak #TejashwiYadav #RJD"